ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

18 केंद्रों में एक दिसंबर से होगी धान की खरीदी, तैयारी पूरी

बिलासपुर। जिला में शासन की आदेशा अनुसार एक दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी। जिले के अट्ठारह उपार्जन केंद्रों में खरीदे जाएंगे। इसके लिए बारदाने पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। पेंड्रा रविवार को कई धान खरीदी केंद्र में बारदाने पहुंचे ।

जिले के 18 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। इसमें पेंड्रा, नवागांव, सिवनी, परासी, कोड़गार, बस्तीबगरा, गौरेला, लालपुर, खोडरी, सहित 17 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इस वर्ष मरवाही विकासखंड के बंशी ताल को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इस तरह से अट्ठारह उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इस बार 17 हजार 312 पंजीकृत किसान बेचेंगे। जिले भर के उपार्जन केंद्रों में आठ लाख टर्न की धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 25 हजार 105 हेक्टेयर रकबे में धान की खेती की गई है हालांकि इस वर्ष 900 हेक्टेयर रकबा की कमी आई है वहीं जिले भर में ढाई हजार किसाननों ने नया पंजीकृत पंजीकरण कराया है। वहीं एक दिसंबर से खरीदी करने के लिए जिला विपणन संघ पूरी तरह से तैयार है। वहीं पर्याप्त मात्रा में खाली बारदाने उपार्जन केंद्रों में पहुंचा दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि किसी प्रकार की खरीदी में परेशानी नहीं आए।

वहीं जिला नोडल अधिकारी विनय साहू ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में उपार्जन केंद्रों में बारदाने पहुंचा दिए गए हैं तैयारियां पूरी हो गई हैं। मगर अभी तक कृषकों का टोकन काटने का आदेश नहीं हुआ है इस वजह से अभी तक टोकन काटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। वहीं कसानों को अपना आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका लेकर टोकन कटवाना पड़ेगा।
सतर्कता समिति को गड़बड़ी मिलने पर जानकारी दें
धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने 74 ग्राम पंचायतों में सतर्कता समिति गठित तक गई है। उक्त बातें मरवाही में एसडीएम ने अध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य रूप से समिति के कार्यों की रूपरेखा को बताते हुए कही। उन्होंने समिति को बनाने का मुख्य उद्देश्य वास्तविक और छोटे कृषकों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो एवं बिचौलियों के द्वारा ग्रामीण कृषक के साथ हेराफेरी करने जैसे मामले नहीं हो। जिन ट्रैक्टर वाहनों में धान लाये जाएंगे उनका रजिस्ट्रेशन नंबर और नंबर प्लेट होना आवश्यक है। गड़बड़ी की सूचना मिलने पर देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button