ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

बिहार पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान मतदाताओं के अकाउंट से रुपये गायब, मुंगेर में बायोमेट्रिक मशीन से ठगी

मुंगेर। बिहार पंचायत चुनाव 2021 के 9वें चरण के दौरान मतदाताओं के सामने उस समय अजीबो गरीब स्थिति आ गई, जब वे वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां जैसे ही मतदाताओं ने बायोमेट्रिक मशीन पर वेरिफिकेशन के लिए अंगुली रखी, उनके बैंक अकाउंट से पैसे गायब होने लगे। मामला मुंगेर सदर प्रखंड के चड़ौन में बूथ संख्या 145 का है।

सदर प्रखंड स्थित चड़ौन मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर बायोमेट्रिक सिस्टम की आड़ में सोमवार को एक दर्जन मतदाताओं के खाते से राशि की निकासी कर ली गई। वोट देने के बाद मतदाताओं के मोबाइल पर खाते से राशि की निकासी का संदेश आया, तो सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ खुशबू गुप्ता पहुंची और बायोमेट्रिक मशीन पर प्रतिनियुक्त युवक को हिरासत में लिया। युवक ने राशि निकासी की बात स्वीकार कर ली है। युवक हवेली खड़गपुर का रवि कुमार सिंह है।

दरअसल, पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए बूथों पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बायोमेट्रिक सिस्टम वोटरों का अंगूठा लिया जा रहा था। आरोपित रवि कुमार सिंह भी मध्य विद्यालय चड़ौन स्थित बूथ संख्या-145 पर मतदान करने पहुंचे वोटरों को आधार कार्ड नंबर भी ले रहा था। जब कुछ वोटर मतदान कर घर पहुंचे तो मोबाइल पर उनके खाते से राशि की निकासी का मैसेज आया। वोटर जब इसकी शिकायत करने पहुंचा तो उसे भगा दिया। इस बीच तीन बजे के बाद कई वोटर मोबाइल में आए संदेश लेकर बूथ पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। बूथ पर अफरातफरी मच गई। युवक को हिरासत में लिया और उसके पास से दो बायोमेट्रिक सिस्टम बरामद हुआ। एक मशीन चुनाव की आयोग की ओर से दी गई थी, दूसरा आरोपित था। आरोपित एक कामन सर्विंस सेंटर ने प्रशासन को मुहैया कराया था।

किसी के खाते से पांच तो किसी से 10 हजार की निकासी

आरोपित ने चड़ौन गांव की निभा कुमारी के खाते से संजीत ने पां हजार, आन लाइन ट्रांसर्फर किया। सोनी कुमारी के खाते से 10 हजार, मधु देवी के खाते से 10 हजार, जयराम चौधरी के खाते से 10 हजार, विभा देवी के खाते से 10 हजार, अमृता प्रीतम के खाते से 10 हजार, उषा कुमारी के खाते से चार हजार सहित कई और के खातों से आधार कार्ड को माध्यम से निकासी की। सभी वोटरों का खाता दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में है। बैंक बंद हो जाने की वजह से खातों को अपडेट तक नहीं करा सके।

भोले-भाले मतदाता टारगेट पर

आरोपित रवि ने स्वीकार किया वह भोले-भाले मतदाता को ही टारगेट बनाया। पूछताछ में बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से टैब दिया गया था, उसके अतिरिक्त वह अपना अंगूठा मशीन लेकर बूथ पर पहुंचा था। एक बार वह मतदाता का अंगूठा निर्वाचन आयोग के मशीन पर लेता था, दूसरी बार वह अपने मशीन पर। ठगी के शिकार हुए मतदाता जब दो-दो बार अंगूठा लगाने की बात कही तो सभी को सही से अंगूठा नहीं लगाने की बात कही। मतदाता जब वोट देकर निकलते तो खाते से राशि की निकासी कर लिया।

हवेली खड़गपुर के रवि कुमार सिंह को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना में पूछताछ की जा रही है। उसके पास से निर्वाचन आयोग के मशीन के अलावे एक दूसरी मशीन भी जब्त किया गया है। मतदाताओं को गुमराह कर खाते से निकासी कर रहा था। पूछताछ की जा रही है। -खुशबू गुप्ता, एसडीओ।

Related Articles

Back to top button