ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

UAE और सऊदी अरब भी पहुंच गया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट

दुबई। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में  नए कोरोना वायरस वैरिएंट ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। सउदी अरब में मिला संक्रमित नागरिक उत्तरी अफ्रीकी देश से यहां आया है। हालांकि संक्रमित शख्स व उसके संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।  UAE में भी पहला संक्रमण का मामला बुधवार को सामने आा। देश के  WAM न्यूज एजेंसी ने बताया कि संक्रमित शख्स अफ्रीकी महिला है।

20 से अधिक देशों में पहुंच चुका है ओमिक्रोन 

ओमिक्रोन अब तक कम से कम 23 देशों में पहुंच चुका है।भी नए वैरिएंट को लेकर शोध चल रहे हैं। स्पाइक प्रोटीन में बदलाव से यह तो माना जा रहा है कि यह कोरोना के इससे पहले के सभी वैरिएंट से अधिक संक्रामक है, लेकिन इसके खतरनाक होने के अभी तक पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे कुछ राहत मिलती है। 

अमेरिका के कैलिफोर्निया का एक शख्स वायरस के इस नए वैरिएंट ओमिक्रोन की चपेट में है।  अमेरिका के शीर्ष संक्रमण रोग विशेषज्ञ डा एंथनी फासी ने व्हाइट हाउस में कहा कि यह अमेरिका में कोविड-19 के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का पहला मामला है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था और 29 नवंबर को वह जांच में संक्रमित पाया गया था। डा. फासी ने कहा कि व्यक्ति का टीकाकरण हुआ है लेकिन उसने टीके की बूस्टर खुराक नहीं ली है।

दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा पर कई देशों ने लगाए प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। यहीं पर कोविड के नए स्वरूप का पता चला था। यहां ये कम से कम 25 देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अध्यक्ष टेड्रोस अधनम घेब्रेयसस पहले ही इसके और भी देशों में फैलने की अंदेशा जता चुके हैं।

Related Articles

Back to top button