ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त के निरीक्षण में मिली अवैध डेयरी, संचालक को हटाने को कहा

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू शनिवार को नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के तहत आने वाले डाक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 का निरीक्षण किया। निगम नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड पार्षद मीनल चौबे सहित जोन 5 के उपअभियंता अतुल बंसल, नागेश्वर रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू एवं सम्बंधित जोन अधिकारियों के साथ वार्ड की सफाई व्यवस्था देखी।

लोकेश्वर साहू ने इस दौरान वार्ड के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। पार्षद एवं निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निगम रायपुर द्वारा चंगोराभाटा में पौनी पसारी योजना निर्माण के प्रस्तावित स्थल एवं चिंगरी नाला के निर्माण का निरीक्षण किया। चंगोराभाटा में जनशिकायत पर अपर आयुक्त साहू ने जोन 5 के संबंधित अधिकारियों को अवैध डेयरी के संचालन पर कार्रवाई कर रोक लगाने गंदगी एवं प्रदूषण की समस्या से वार्ड के लोगों को राहत दिलाने की बात कही।

अपर आयुक्त साहू ने वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र में संधारण मद से प्रस्तावित रोड एवं नाली निर्माण का काम लोगों की सुविधाओं को देखते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से सतत निगरानी कर तय समय सीमा में करवाने को कहा। अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि कहीं पर भी संधारण मद के कार्य किसी अन्य मद की राशि से कदापि न कराया जाए, यह पूर्व निश्चित किया जाए। संधारण मद की राशि को उसी कार्य के लिए स्वीकृत किया गया है। इसलिए जोन के अधिकारियों को इस काम को प्राथमिकता देनी होगी।

Related Articles

Back to top button