ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

पहले चर्चा की मांग, फिर हंगामा….. यह विपक्ष का दिखावा है: सीतारमण

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि विपक्षी सदस्य पहले चर्चा की मांग करते हैं फिर सरकार के तैयार होने के बावजूद चर्चा नहीं करते और फिर सरकार पर ही चर्चा से भागने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा ‘‘पहले चर्चा की मांग, फिर हंगामा…. यह विपक्ष का दिखावा है।” यह टिप्पणी वित्त मंत्री ने उच्च सदन में आज उस वक्त की जब ‘‘पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि की वजह से देश में उत्पन्न हालात” पर नियत अल्पकालिक चर्चा विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से शुरू नहीं हो पाई। विपक्षी सदस्य 12 निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे।

सदन में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा ‘‘यह विषय उन्होंने (विपक्ष ने) तय किया था। विपक्ष इस पर चर्चा करना चाहता था और सरकार चर्चा के लिए तैयार है। वे लोकतंत्र की बात करते हैं और हम उनके विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं। क्या यह लोकतंत्र और सदन की भावना नहीं है ?” उन्होंने कहा ‘‘हम चर्चा से भाग नहीं रहे हैं। विषय तय कर वह (विपक्ष) चर्चा नहीं कर रहे हैं, और फिर हम पर आरोप लगाया जाता है कि सरकार चर्चा से भाग रही है। हम चर्चा चाहते हैं, महंगाई पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन आप देख रहे हैं। पहले चर्चा की मांग, फिर हंगामा….. यह विपक्ष का दिखावा है।” वित्त मंत्री का इशारा आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों की ओर था।

Related Articles

Back to top button