ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

शोपियां एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, फायरिंग जारी

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिला के चेक चोलैंड क्षेत्र में आज यानि बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। अभी भी दो आतंकी छिपे हुए हैं। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। इसके उपरांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों का सुरक्षाबलों से सामना हो गया। सबसे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी। आतंकियों ने इस चेतावनी को अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। शुरूआती सूचनों के आधार पर बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। आसपास रहने वाले लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है

कश्मीर के शोपियां जिला में गत 20 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन टीआरएफ के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इसमें टीआरएफ का जिला कमांडर आदिल अहमद वानी भी शामिल था। यहां यह बता दें कि आदिल वहीं आतंकी था जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत अक्टूबर महीने में पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश की हत्या की थी।

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि कश्मीर में गिनती के बचे हुए आतंकियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। कश्मीर में पाकिस्तान के इशारे पर गिनती के आतंकी कश्मीर में शांति का माहौल खराब करने में जुटे हैं। कश्मीर में मुस्तैद पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां दुश्मन देश की इस नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने देंगी।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में आतंकवादी आए दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। बावजूद इसके जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुस्तैद जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की इस नापाक साजिश को अंजाम देने से पहले ही उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं। हालांकि कई बार आतंकी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मासूम नागरिकों को निशाना बनाते हैं लेकिन सुरक्षाबल त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ढेर कर देती है।

Related Articles

Back to top button