ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
विदेश

पाकिस्तान में टिक-टॉक बैन के लिए हाईकोर्ट में याचिका दर्ज

पेशावरः पाकिस्तान में एक वकील ने टिक-टॉक पर बैन मांग करते हुए लाहौर हाईकोर्ट है। वकील का कहना है कि टिकटॉक पाकिस्तान में अश्लीलता और पॉर्नग्राफी का स्रोत बना हुआ है। टिक-टॉक एक शार्ट में वीडियो शेयरिंग ऐप है। ‘डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील नदीम सरवर ने अपनी याचिका में कहा है कि टिक-टॉक आधुनिक समय की बड़ी बुराई है जो युवाओं को बर्बाद कर रहा है और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।संघीय कानून मंत्रालय, पाकिस्तान टेलिकम्यूनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) व पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटररी अथॉरिटी (पीईएमआरए) को याचिका में एक पक्ष के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। वकील ने कहा कि ऐप्लीकेशन नकारात्मक सामाजिक प्रभाव डाल रहा है। इसके साथ ही समय की बर्बादी, ऊर्जा, धन व नग्नता, उत्पीड़न व ब्लैकमेलिंग का कारण है।

उन्होंने कहा कि टिकटॉक बांग्लादेश, मलेशिया में पॉर्न व अनुचित सामग्री को लेकर प्रतिबंधित है। इसका इस्तेमाल लोगों का मजाक बनाने के लिए किया जा रहा है। वकील ने तर्क दिया कि बहुत सी ब्लैकमेलिंग की घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं, जिसमें लोगों ने चुपके से विडियो रिकॉर्ड किया और टिकटॉक पर वायरल कर दिया। वकील ने अदालत से टिकटॉक को पाकिस्तान में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश देने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button