ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
विदेश

अमेरिकियों से धोखाधड़ी में दो भारतीयों को जेल, करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का है मामला

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने अमेरिकी बुजुर्गो के साथ धोखाधड़ी करने के एक मामले में दो भारतीयों को 27 महीने जेल की सजा सुनाई है। दोनों पर छह लाख डालर (करीब साढ़े चार करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने का आरोप था।

न्यूजर्सी की संघीय अदालत के जिला जज जोसेफ रोड्रिगेज ने जीशान खान (22) और माज अहमद शम्सी (24) को मंगलवार को सजा सुनाई। दोनों को वायर धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराया गया था। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया था। कार्यवाहक अटार्नी रेचेल होनिंग ने बताया कि शम्सी और जीशान पर 19 लोगों से वायर ट्रांसफर के जरिये 6,18,000 डालर की धोखाधड़ी करने के आरोप तय किए गए थे। वायर ट्रांसफर, बैंक ट्रांसफर या क्रेडिट ट्रांसफर व्यक्ति या संस्था से दूसरे व्यक्ति को इलेक्टि्रानिक फंड ट्रांसफर का तरीका है।

अदालती दस्तावेज के मुताबिक भारत में कुछ काल सेंटरों का उपयोग कर अमेरिकी नागरिकों खासकर बुजुगरें को निशाना बनाया गया था। आटोमेटेड काल के जरिये पीड़ित से संपर्क कर ठगी की जाती थी।

Related Articles

Back to top button