ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

शीना बोरा हत्याकांड में आया ‘फिल्मी मोड़’, बेटी की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने कहा- शीना जिंदा है!

मुंबई:  शीना बोरा हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल,  जेल में बंद बेटी की 2012 में हत्या करने की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को चिट्ठी लिखकर कहा है कि शीना बोरा जिंदा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार चिट्ठी में इंद्राणी मुखर्जी ने लिखा है कि हाल में वह जेल में एक महिला के संपर्क में आई जिसने बताया कि उसने कश्मीर में शीना बोरा से मुलाकात की थी। ऐसे में इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई से शीना की तलाश कश्मीर में करने की गुजारिश की है।

बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी 2015 में शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की भायखला जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका को पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी और जमानत के लिए उनके जल्द ही अपने वकील सना खान के जरिए सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना है।

शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा उस समय हुआ था जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को बंदूक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक अन्य मामले में भी शामिल था और कथित तौर पर वह एक हत्या का प्रत्यक्षदर्शी है।

श्यामवर ने मुंबई पुलिस को बताया कि इंद्राणी मुखर्जी ने 2012 में शीना बोरा का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। श्यामवर के अनुसार वह शीना को अपनी बहन बताती थी। बाद की जांच में पता चला कि शीना दरअसल इंद्राणी की पहली शादी से हुई बेटी थी और कथित तौर पर अपनी मां को मुंबई में एक घर दिलाने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी।

गौरतलब है कि साल 2015 में जब पहली बार मामला सामने आया तो जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इंद्राणी ने मुंबई के बांद्रा में शीना का गला घोंट दिया था और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी रायगढ़ जिले में गई थी। जांच एजेंसियों ने यह भी दावा किया कि शीना के शव के अवशेष मिले हैं। हालांकि, इंद्राणी ने इन दावों का खंडन किया है।

इंद्राणी की गिरफ्तारी के बाद उसके पूर्व पति संजीव खन्ना को भी कथित तौर पर हत्या और सबूतों को मिटाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने साजिश में शामिल होने के आरोप में पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, पीटर को 2020 में जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Back to top button