ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

विपक्ष पर बरसे शाह, कहा- UP में सपा-बसपा ने सिर्फ खास जातियों के लिए किया काम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन के 300 से अधिक सीट जीतने का दावा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर शुक्रवार को हमला बोला और कहा कि राज्य में सत्ता में रहते हुए इन दलों ने केवल कुछ जातियों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 300 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगा। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। शाह यहां रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर भाजपा तथा निषाद पार्टी की संयुक्त रैली ‘सरकार बनाओ, अधिकार पाओ’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “जब भी समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, उन्होंने केवल अपनी जातियों के लिए काम किया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पिछड़ी जातियों के लिए और गरीब लोगों के हित में काम किया है।” शाह ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में अपराधी और माफिया तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंका गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया का राज था और गरीबों का विकास नहीं हो सकता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के कानून के राज में विकास हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button