ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

शीतलहर का प्रकोप: राजस्थान के चुरू में माइनस में तापमान, पंजाब में 1 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, दिल्लीवासियों की भी छूटी कंपकंपी

नई दिल्ली। शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब-यूपी हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। अगर हम आज के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी पंजाब के अमृतसर में पारा गिरा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर में न्यूनतम पारा 1 डिग्री रहने के साथ कोहरा रहा। वहीं राजस्थान के चुरू में आज न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पर घना कोहरा भी रहा। उधर, राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार यहां पर भी पारा गिर रहा है।

बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में बर्फबारी दर्ज हो रही है और निचले इलाकों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। वहीं, हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी। वहीं मनाली के साथ लगते सोलंगनाला में हिमपात के कारण 500 से अधिक पर्यटन वाहन भी फंस गए थे।

जम्मू भी इस वक्त कोहरे की चादर से ढका हुआ है। लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले दो दिन से ठिुठर रहे जम्मू संभाग में भीषण ठंड जारी है। जम्मू शहर व साथ लगते इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया जो सूर्य निकलने के साथ कम हुआ। बीते दिन भी पूरे दिन शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे।

देश के कई हिस्सो में ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button