ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

गोवा मुक्ति दिवस: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने दी बधाई

पणजी। गोवा मुक्ति दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है। बता दें कि गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को देश में मनाया जाता है। यह उस दिन का प्रतीक है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 450 वर्षों के पुर्तगाली शासन के बाद 1961 में गोवा को मुक्त कराया था।

राष्ट्रपति ने कहा,’गोवा मुक्ति दिवस पर राष्ट्र उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने गोवा को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करने के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम अपने सशस्त्र बलों के अनुकरणीय साहस और वीरता को भी सलाम करते हैं। मैं हमेशा गोवा समारोह की यादों को संजो कर रखूंगा। मैंने पिछले साल भाग लिया था।’ बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के तालेगाओ के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दोपहर लगभग 3 बजे गोवा जाएंगे।

उधर, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी गोवा वासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,’ सभी गोवा वासियों को ‘गोवा मुक्ति दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए ‘गोवा मुक्ति संघर्ष’ से निकले मूल्यों एवं गोवा के संसाधनों व गोवा से जुड़े निर्णयों पर गोवा वासियों का हक स्थापित करने के लिए एकजुट हों।’

Related Articles

Back to top button