ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

पनामा पेपर्स लीक मामला: ऐश्वर्या राय बच्चन को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

पनामा पेपर्स (Panama Papers Leak) से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को समन जारी किया है। ED ने पनामा पेपर्स मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ के लिए बुलाया है। खबर के मुताबिक ED ने पहले भी दो बार ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी। ऐश्वर्या राय ने यह गुजारिश पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के समक्ष की थी।

पनामा पेपर लीक मामले में एक कंपनी (Mossack Fonseca) के लीगल दस्तावेज लीक हुए थे जिसमें पता चला था कि 424 भारतीयों के विदेशी बैंकों में खाते हैं। इसमें कुछ राजनेताओं के साथ-साथ  फिल्मी सितारों के भी सामने आए थे। इसमें ऐश्वर्या के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन का नाम भी सामने आया था। इस मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने मल्टी एजेंसी ग्रुप (MAG) का गठन किया था, इनमें CBDT, RBI, ED और FIU को शामिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button