ब्रेकिंग
Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ...
देश

बिहार में Omicron का पहला मामला आने पर बोले CM नीतीश- आज होगी कोरोना के बढ़ते मामलों पर बैठक

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या पर हम आज शाम एक बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहला ओमाइक्रोन मामला सामने आया है। लोगों को सतर्क और चौकस रहना होगा। उन्होंने कहा कि ओमीक्रॉन की जांच पटना में होगी। तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल, पटना के 26 वर्षीय एक युवक के कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसने हाल ही में दिल्ली की यात्रा की थी। यह बिहार में ओमीक्रोन का पहला मामला है।राज्य स्वास्थ्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार सिंह ने राज्य में ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला आने की पुष्टि की है। मरीज शहर के किदवईपुरी का रहने वाला है।

बता दें कि बिहार में गुरुवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढकर 333 हो गई है। एक महीने पहले राज्य में कोरोना के मामले 35 के आसपास थे और अब इसमें लगभग 10 गुना वृद्धि हुई है। राज्य में कुल मिलाकर 12096 लोग इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। राज्य में अब तक 7,76,738 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं राज्य में अब तक कोविड रोधी टीकों की 9.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button