ब्रेकिंग
ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि
देश

दिल्ली में कोविड संक्रमण में बड़ा उछाल, मई 2021 के बाद एक दिन में दर्ज किए गए रिकॉर्ड मामले

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,194 नये मामले सामने आए, जो पिछले साल 20 मई के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से एक मरीज की भी मौत हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 4.59 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना के तहत, यदि संक्रमण दर लगातार दो दिन पांच प्रतिशत से अधिक रहता है तो ‘रेड’ अलर्ट जारी किया जा सकता है, जिसके चलते ‘पूर्ण कर्फ्यू’ लगाया जा सकता है और ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां थम सकती हैं। रविवार को कोविड-19 के मामले एक दिन पहले के 2,716 मामले से 17 प्रतिशत अधिक हैं।

दिल्ली में पिछले साल 20 मई को 5.50 संक्रमण दर के साथ 3,231 मामले सामने आए थे। उस दिन 233 संक्रमितों की मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को और बृहस्पतिवार को क्रमश: 1,796 और 1,313 मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर क्रमश: 1.73 और 2.44 प्रतिशत रही थी। शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि होने के बीच नये मामलों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। शहर में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 25,109 हो गई है।

Related Articles

Back to top button