ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
टेक्नोलॉजी

Gmail में पड़े अनचाहे ईमेल से हो गए हैं परेशान, इस तरकीब से मिनटों में करें डिलीट

नई दिल्ली। आपके जीमेल (Gmail) पर सैकड़ों ईमेल जमा हो गए हैं और आप चाहते हैं कि ये ईमेल खुद-ब-खुद डिलीट हो जाए ? तो आप सही जगह आए हैं। हम आपको आज इस खबर में एक तरकीब की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे ईमेल अपने आप डिलीट हो जाएंगे। आइए जानते हैं…

कर दें ये काम, अपने आप डिलीट हो जाएंगे सभी ईमेल :-

ऑटोमेटिक ईमेल डिलीट करने के लिए आपको ऑटो-डिलीशन फीचर का इस्तेमाल करना होगा। इस फीचर की मदद से आपको बार-बार खुद ईमेल डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईमेल खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :-

  • ऑटोमेटिक ईमेल डिलीट करने के लिए अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल ओपन करें
  • आपको सर्च बार में फिल्टर आइकन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें। यदि आपको ये विकल्प नजर नहीं आता है, तो आप सेटिंग में जाकर फिल्टर एंड ब्लॉक एड्रेस पर जाकर क्रिएट ए न्यू फिल्टर पर क्लिक करें। इससे आपका काम बन जाएगा
  • अब आपको फ्रॉम का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें उन ईमेल एड्रेस या नाम को एंटर करें, जो बिल्कुल भी आपके काम के नहीं हैं।
  • इतना करने के बाद क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करके डिलीट इट पर टैप करें
  • इसके बाद दोबारा क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करें
  • अब जीमेल उन सभी ईमेल एड्रेस से आने वाले ईमेल को अपने आप डिलीट कर देगा, जो आपके काम के नहीं हैं। साथ ही वो ईमेल भी खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे, जो पहले से मौजूद थे।

पुराने ईमेल कैसे डिलीट करें?

आप एक साथ हजारों ईमेल डिलीट करना चाहते हैं तो आप मैन्युअल तरीका अपनाना होगा। आपको बस सर्च बार में नाम या ईमेल पता दर्ज करना होगा और जीमेल आपके द्वारा प्राप्त सभी ईमेल दिखाएगा। इसके बाद, बस शीर्ष पर स्थित ‘ऑल’ बटन का चयन करें और डिलीट आइकन पर टैप करें। यह आपको स्विगी, ज़ोमैटो और अन्य प्लेटफ़ॉर्म जैसी सेवाओं से प्राप्त सैकड़ों ईमेल को हटाने में मदद करेगा।

नोट :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) अपने यूजर्स को ईमेल स्टोर करने के लिए कुल 15 जीबी स्टोरेज देता है। यदि ये स्टोरेज आधी या आधी से ज्यादा भर जाती है, तो इससे जीमेल सुस्त हो जाता है और ठीक से काम नहीं करता है। इसे खाली रखना बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button