ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

रतलाम के पास खेत में विस्फोट, किसान की मौत

रतलाम/सिमलावदा। रतलाम जिले के ग्राम रत्तागढ़खेड़ा में खेत पर सिंचाई करने के लिए मोटर चालू करने के दौरान विस्फोटक टोटे (डायनामाइट) फटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान का शव क्षत-विक्षत हो गया शरीर के टुकड़े होकर दूर-दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

मामला जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर रत्तागढ़खेड़ा का है। जहां सुबह खेत में सिंचाई करने गए किसान 33 वर्षीय लालसिंह पुत्र नरसिंह की टोटे फटने से मौत हो गए। लालसिंह ने मंगलवार सुबह खेत पर मोटर चालू करने के लिए स्टाटर चालू किया था। इसी दौरान धमाका हुआ व उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की जगह गहरा गड्ढा हो गया। किसी ने जमीन खोदने में लगाए जाने वाले टोटे सिंचाई की मोटर के स्टाटर के नीचे लगा दिए थे। टोटे किसने लगाए, पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छह माह पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना – रत्तागढ़खेड़ा गांव में पहले भी इस प्रकार कुएं को गहरा करने में उपयोग किए जाने वाले टोटे के फटने से पूर्व सरपंच बाल-बाल बचे थे। यह घटना मंगलवार को हुई घटना स्थल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ही हुई थी। पूर्व सरपंच भंवरलाल डोडिया ने अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए मोटर चालू की ही थी। तब टोटे फट गए, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हुए थे।

ग्रामीणों में आक्रोश – ग्रामीणों का कहना है कि हत्या करने के उद्देश्य से घटना की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही टोटे लगाने वालों को नही पकड़ा गया तो चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button