ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों में राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण के बनने की उम्मीद है। यही नहीं इसके बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में एक और मजबूत चक्रवाती परिसंचरण के बनने की पूरी संभावना है।

मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण 10 जनवरी तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिन बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर सुबह से छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 5 दिनों में हल्की और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि, हल्की बारिश की बौछारें 09 जनवरी के बाद भी जारी रह सकती हैं। अगले सप्ताह के मध्य में खराब मौसम में आराम मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 10 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कई इलाकों में लगातार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

इन राज्यों में छिटपुट बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश की पूरी संभावना है। इस दौरान राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 7 जनवरी से बारिश कम होने लगेगी। 7 जनवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी।

कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी

कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है. यहां 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ का दौर 21 दिसंबर से शुरू हुआ था. इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं।

Related Articles

Back to top button