ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

कोहरे तथा बादलों की गिरफ्त में उत्तर प्रदेश, अधिकांश जगह हल्की बारिश तो झांसी में ओले गिरने से ठंड बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश गुरुवार को कोहरे तथा बादल की गिरफ्त में है। इसी दौरान कानपुर, मैनपुरी के साथ लखनऊ और पास के जिलों में रात से हो रही बरसात ने ठंड को बढ़ा दिया है। झांसी के साथ ही सुहागनगरी फिरोजाबाद में ओले गिरने से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

मेरठ और आसपास के जिलों में घना कोहरा होने के कारण गलन बढ़ गई है। इसी क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। कानपुर तथा पास के जिलों में सुबह से बारिश हो रही है तो मैनपुरी में रात भर बूंदाबांदी के बाद सुबह तेज बारिश होने से मौसम में गलन बढ़ गई है। फिरोजाबाद में ओलावृष्टि के कारण ठिठुरन बढ़ी है तो बरेली में बारिश के बीच में हल्की हवा ने ठंड और बढ़ा दिया है।

झांसी और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से ही वर्षा हो रही है। यहां के बरुआसागर और बबीना ब्लॉक के गांव लहर ठकरपुरा में वर्षा के साथ ही ओले गिर रहे हैं।

लखनऊ में देर रात बौझार के बाद सुबह बारिश ने गलन को बढ़ा दिया है। लोगों को अब धूप का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि बूंदाबांदी से मौसम में गलन बढ़ेगी और करीब एक सप्ताह तक प्रदेश भर में इसी तरह बूंदाबांदी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही पूर्वी यूपी में सुबह के समय मद्धम से घना कोहरा होने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश भर में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की थी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अफगानिस्तान-पाकिस्तान से होकर जम्मू- कश्मीर से होते हुए हवाएं अब प्रदेश भर में बारिश का कारण बन रही हैं।

बाराबंकी में रातभर बारिश के बाद बूंदाबांदी जारी है। कोहरा छाया हुआ है। गलन और ठिठुरन के चलते लोग घरों में दुबके हैं। दृश्यता कम होने से सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। गोंडा में भी रात में हुई बारिश के बाद बूंदाबांदी जारी है। कोहरा छाया हुआ है। गलन और ठिठुरन बढ़ जाने से लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। सड़क पर आवागमन कम है।

रामनगरी अयोध्या में गुरुवार सुबह से ही मौसम खराब है। सुबह के समय बारिश के साथ हवा ने ठंड में बढ़ोतरी कर दी। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। अभी मौसम में सुधार की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आठ जनवरी को भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आठ जनवरी तक बदली छाई रहेगी और दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा।

Related Articles

Back to top button