ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय का जाप

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और रक्षा के लिए भोपाल के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया। सीएम शिवराज आज दोपहर एक बजे गुफा मंदिर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए जाप किया, इसके साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी जाप हो रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई थी।

मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस का षडयंत्र

मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना दरअसल कांग्रेस का आपराधिक षड़यंत्र है। जिस जगह प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया, वो जगह से पाकिस्तान की सीमा केवल 30 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस ने साजिश रचकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में योजनाबद्ध तरीके से बाधा पहुंचाई। इस षड़यंत्र के लिए कांग्रेस पार्टी और उसकी पंजाब सरकार की सारा देश निंदा कर रहा है. इन दोनों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नैतिक आधार पर तुरंत पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। कांग्रेस ने फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री के काफिले पर ब्लास्ट का षड़यंत्र रचा।

Related Articles

Back to top button