ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
मध्यप्रदेश

पद्मश्री मिलते ही दिग्विजय को गुलाम नबी खलनायक नजर आने लगे- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता  गुलाम नबी आजाद को पद्मश्री मिलते ही  दिग्विजय को मुसलमान खलनायक नजर आने लगे और वो अलगाववादी बातें करने लगे हैं। आजादी से अब तक कांग्रेस षड्यंत्र कर मुसलमानों को अलग-थलग करने की नीति पर चलती रही है, जबकि भाजपा सरकार मुस्लिमों को मुख्यधारा में ला रही है।

दिग्विजय सिंह का शुरु से यही विचार रहा है कि कैसे मुसलमानों को भयभीत और अलग थलग रखा जाए। मेर मानना है कि इसमें दिग्विजय सिंह अभी तक सफल नहीं हुए हैं। आगे भी नहीं होंगे। इन्ही बातों के कारण पं बंगाल में कांग्रेस को छोड़ दिया गया। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की हार पक्की है। कांग्रेस वोटों की राजनीति बंद कर दें।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण अवार्ड मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह देखने को मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने जहां गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा, तो कांग्रेस पार्टी के ‘G-23’ समूह के कई नेताओं ने पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर गुलाम नबी आजाद को बधाई तक दे दी। लेकिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अभी तक गुलाम नबी आजाद को कोई बधाई नहीं दी है, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button