ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
दिल्ली/NCR

गैंगरेप के बाद लड़की को गंजा कर गलियों में घुमाने के मामले में 9 महिलाओं सहित 11 लोगों को हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के कस्तूरबा नगर में कथित रूप से एक महिला को किडनैप कर गैंगरेप करने के मामले में अब तक 9 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  बता दें कि 26 जनवरी के दिन जहां देश गणतंत्र दिवस समारोह में व्यस्त था वहीं दिल्ली की गलियों में एक महिला का चीरहरन किया जा रहा था

20 साल की एक लड़की को पहले किडनैप किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप कर  उसके चेहरे पर कालिख पोतकर, सिर मुंडवाकर और गले में जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया इस घिनौने काम में केवल आदमी ही नहीं औरतें भी शामिल थी।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में 9 महिलाओं के नाम एफआईआर में दर्ज हैं और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, उसे महिला के पति द्वारा बुधवार को हुई एक घटना के बारे में सूचित किया गया, जो मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन उसके मकान मालिक ने उस इसकी सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और 20 वर्षीय महिला को आरोपियों से बचाया और थाने ले गए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें गैंगरेप, शारीरिक हमला, यौन हमला और आपराधिक साजिश शामिल है।

वहीं इस शर्मानक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को   केंद्र से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया था।  दिल्ली महिला आयोग ने भी इस जघन्य अपराध के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button