ब्रेकिंग
Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ... Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग...
मनोरंजन

शादी के बाद मौनी के एक-एक लुक की हो रही तारीफ

मुंबई  । छोटे परदे की एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी के बाद से एक-एक लुक की काफी तारीफें हो रही है। बीते दिनों मौनी ने अपनों के बीच गोवा में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाया। इस दौरान की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, वैसे ही वो वायरल हो गईं। एक-एक लुक में मौनी बेहद स्टनिंग ब्राइड लग रही थीं।
 उन्होंने मेहंदी से लेकर संगीत, मलयाली और बंगाली रीत से हुई शादी में जो ट्रडिशनल कपड़े पहने, वो दूसरी होने वाली दुल्हनों को स्टाइल इंस्परेशन दे गए। ये सभी कपड़े आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन्स का परफेक्ट ब्लेंड थे। यही तो वजह है कि अदाकारा का लुक लोगों की काफी तारीफें पाता दिखा। हालांकि, ये भी एक फैक्ट ही है कि मौनी रॉय सबसे ज्यादा वेस्टर्न क्लोद्स में स्पॉट होती हैं, जो दिखाता है कि इस बाला को ये कपड़े कितने भाते हैं। इसका अदाकारा के पास जो जबरदस्त कलेक्शन हैं, वैसा किसी और टीवी एक्ट्रेस के पास शायद ही देखने को मिलें। इन कपड़ों में एक चीज जो कॉमन देखने को मिलती है, वो है बोल्डनेस की हिंट और यही चीज मौनी के शादी के बाद के लुक में नजर आई। इस हसीना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौटती सी दिखी।इसमें तो कोई दो राय ही नहीं कि मौनी रॉय ड्रीमी फिगर की मालकिन हैं। योग से लेकर कई तरह के वर्कआउट से खुद को फिट रखने वाली ये बाला इसे फ्लॉन्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। 
ऐसे में शादी के बाद फ्रेंड्स के साथ चिलआउट करते हुए भला इस मामले में कैसे पीछे रहा जा सकता था? कैजुअल हैंगआउट के लिए मौनी ने कट-आउट डीटेल वाली ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका टोन्ड मिड्रिफ फ्लॉन्ट हो रहा था। फॉरेस्ट ग्रीन कलर की ग्लॉसी फैब्रिक मेड ड्रेस वेस्ट लाइन से फिटिड और नीचे कंट्रोल्ड ए-लाइन शेप में थी। ऊपर ब्रालेट स्टाइल देते हुए स्पगैटी स्लीव्स जोड़ी गई थी। वहीं इसमें अपर वेस्ट पोर्शन पर साइड्स में कट-आउट डीटेल डाली गई थी। मांग में सिंदूर लगाई और हाथ में शाखा-पोला पहनी ये मॉर्डन ब्राइड ब्लैक शेड्स के साथ एकदम बिंदास लग रही थी।बंगाली शादी में लाल जोड़ा पहनने के बाद गृह प्रवेश के लिए मौनी रॉय इस लाल साड़ी को पहनकर तैयार हुईं। सिल्क की इस ट्रडिशनल ड्रैपिंग पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था। 
इसका रंग और कॉम्बिनेशन नई दुल्हन के हिसाब से एकदम परफेक्ट था। रेड कलर मौनी पर खिलकर भी काफी आ रहा था, जो उनके न्यूली मैरिड ब्राइड वाले फेस ग्लो को और हाइलाइट करता लगा। टीवी की इस अदाकारा ने इस पारंपरिक साड़ी के साथ मॉर्डन टच ऐड करते हुए स्ट्रैपी स्लीव्स का यू-कट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था, जिसे सिल्क से तैयार किया गया था। मौनी ने जूलरी को मिनिमल रखते हुए कान में सोने के बड़े झुमके पहने थे, वहीं उनके गले में मंगलसूत्र दिख रहा था। 
 

Related Articles

Back to top button