ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
मनोरंजन

जब जैकी श्रॉफ को पहनना पड़ा था गर्लफ्रेंड का अंडरवेयर

बॉलीवुड के ‘भिड़ू’ जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्मों से लंबे वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज लोगों के दिलों में उनके लिए खास जगह है। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। जैकी श्रॉफ को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि वह दिल के साफ हैं और बिंदास बोलते हैं। जैकी श्रॉफ इंटरव्यूज में अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपने एक फोटोशूट के बारे में सुनाया था। जैकी श्रॉफ ने बताया था एक बार उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की बिकिनी मांगनी पड़ी थी। जैकी श्रॉफ ने कई दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिए। अब उनके बेटे टाइगर श्रॉफ लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ कई बार अपने बैकग्राउंड के बारे में बात कर चुके हैं। वह चॉल में रहते थे। करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने बताया था कि 1980  के एक मैगजीन फोटोशूट के लिए अपनी गर्लफ्रेंड का अंडरवेयर मांगना पड़ा था। जैकी श्रॉफ ने बताया था, मैं तीन बत्ती चॉल का गरीब था। मेरे पास स्वीमिंग ट्रंक नहीं था। मुझे एक फोटोशूट के लिए इसकी जरूरत थी। मुझे आयशा ने अपनी टू-पीस बिकिनी से अंडरवेयर मांगना पड़ा था। उस वक्त आयशा मेरी गर्लफ्रेंड थी। यह मुझे एकदम फिट हुआ था। मुझे इसमें कोई शरम नहीं बल्कि गर्व है।

Related Articles

Back to top button