ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
मनोरंजन

रूपाली की फीस है तीन लाख रुपए रोजाना 

मुंबई ।  टीवी सीरीयल में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली टीवी की हाई पेड ऐक्ट्रेस बन गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली गांगुली को डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते थे। हालांकि यह रोज के हिसाब से एक बड़ा अमाउंट था। लेकिन सीनियर ऐक्ट्रेस होने के नाते ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लेकिन अब रूपाली ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। मतलब जो पहले डेढ़ लाख था, वह अब तीन लाख हो गया है।
 जिस वजह से अब वह टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने परडे की सैलरी के मामले में कई पॉप्युलर चेहरों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि रूपाली को राम कपूर और रोनित रॉय बोस से भी ज्यादा पे किया जा रहा है। 44 साल की इस ऐक्ट्रेस ने अपनी फीस में कुछ महीने ही इजाफा करवाया है। बता दें कि रूपाली गांगुली को पहले आपने इन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में देखा था। और ‘बिग बॉस-1’ में भी नजर आई थीं। टीवी की दुनिया में जिसने पिछले एक-डेढ़ साल से टीआरपी में अपनी टॉप पर जगह बनाई हुई है वह ‘अनुपमा’ ही है। इस सीरियल की कहानी और किरदार, दोनों ही कमाल के हैं। अब चाहे वह अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली हों, वनराज के रोल में सुधांशू पांडे या फिर काव्या का नेगेटिव रोल कर रहीं मदालसा शर्मा सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सम्मान मिल रहा है। 
 इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि कहानी के मुताबिक पात्रों को चुन-चुन कर लाने में मेकर्स की मेहनत नहीं। इस शो की कहानी की खास बात ये है कि इसमें कोई एक्सट्रा ड्रामा नहीं दिखाया जाता। जो एक मिडिल क्लास फैमिली में होता आया है और देखा गया है, उसी के इर्द-गिर्द इसकी भी कहानी बुनी गई है। लीड रोल में नजर आने वाली रूपाली गांगुली ने भी बखूबी अपने किरदार को निभाया है। उसके साथ इंसाफ किया है। 
 

Related Articles

Back to top button