ब्रेकिंग
Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्... Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क... Shivraj Singh Chauhan: 'बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ'; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJ... MP Politics: 'दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल'; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौ... Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची ... BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम...
मनोरंजन

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हुए कैटरीना-विक्की 

मुंबई । शादी के बाद  लवबर्ड्स कैटरीना कैफ  और विक्की कौशल अपनी-अपनी  फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। विक्की कौशल, सारा अली खान के साथ इंदौर में लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौटे हैं। 
वहीं दूसरी ओर, कैटरीना कैफ ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लंदन के लिए उड़ान भरी। हालांकि, विक्की और कैटरीना दोनों एक-दूसरे की गैर-मौजूदगी को भरना जानते हैं।विक्की कौशल ने यह वीकेंड अपनी पत्नी के बिना ही बिताया, लेकिन इस दौरान वह अकेले नहीं थे। विक्की कौशल ने बालकनी में कॉफी और सनसेट के साथ शाम बिताई। इसके साथ ही उन्होंने गाजर के हलवा का भी लुत्फ उठाया। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी वीकेंड के खूबसूरत पल शेयर किए हैं। जिसमें एक्टर के घर की बालकनी, समुद्र और ढलता सूरज नजर आ रहा है। विक्की कौशल इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस दृश्य की एक तस्वीर साझा की। 
इससे पहले सारा अली खान के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के बाद मुंबई लौटने के बाद, विक्की ने उसी पर एक पोस्ट शेयर किया था। फिल्म से केवल एक तस्वीर शेयर करते हुए, अभिनेता ने लिखा, “नाम में क्या रखा है, अभी तो लपेटा है।” विक्की ने आगे कैप्शन में अपने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स, को-स्टार्स और इस प्रोजेक्ट की पूरी टीम को इतना शानदार अनुभव देने के लिए धन्यवाद दिया। विक्की आगे लिखते हैं- ”इस खूबसूरत कहानी को फिल्माने का हर दिन मेरे लिए यादगार रहा है। आप लोगों और इसमें शामिल सभी पागलपन को याद करने जा रहा हूं।” 
 

Related Articles

Back to top button