ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
विदेश

अमेरिका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के साप्ताहिक 99.9 प्रतिशत नए मामले

वाशिंगटन | अमेरिका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के साप्ताहिक संक्रमणों में 99.9 प्रतिशत हिस्सा है। ये जानकारी यूएस सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के नए आंकड़ों से सामने आई है। डेल्टा वेरिएंट पिछली गर्मियों में तेजी से बढ़ा और 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह में केवल 0.1 प्रतिशत तक मामले बढ़े थे।

सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के कारण दिसंबर की शुरूआत से तेजी से मामले बढ़े हैं। 4 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में नए मामलों में केवल 0.6 प्रतिशत का योगदान है, जो 1 जनवरी को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 89.3 प्रतिशत और 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 97.8 प्रतिशत हो गया।

कई अध्ययनों के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के टीके अस्पताल में भर्ती होने और ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण होने वाली मृत्यु के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

सीडीसी की मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों की संक्रमता के दौरान, गैर-टीकाकरण वाले व्यक्तियों की अस्पताल में भर्ती होने की संख्या सबसे ज्यादा है और बूस्टर टीका लगवाने वाले वाले व्यक्तियों में सबसे कम है।

Related Articles

Back to top button