ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
पंजाब

लुधियाना सहित कई शहराें में बारिश

लुधियाना। पंजाब में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते वीरवार काे लुधियाना, जालंधर सहित कई शहराें में जाेरदार बारिश हुई। माैसम विभाग ने पहले ही 2 दिन में भारी बारिश होने के आसार जताए थे। इसके साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी खबर है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना है कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

लुधियाना में वीरवार सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बादल जमकर बरसे। इसकी वजह से ठिठुरन एकाएक बढ़ गई। लोग ठिठुरते हुए दिखे। सुबह पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 101 पर था। हालांकि अब बारिश बंद है, लेकिन जिस तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है, उसके अनुसार आज मौसम साफ नही होगा।दिनमे भी बारिश हो सकती है। बादल पूरा दिन शहर में रहेंगे।

इस कारण तीन व चार फरवरी को कई जिलों अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, गुरदासपुर और रोपड़ में जिले में भारी बारिश हो सकती है। लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, नवांशहर में भी सामान्य बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ लगते जिलों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button