ब्रेकिंग
Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्...
खेल

इंग्लैंड के घटिया प्रदर्शन के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स को देना पड़ा इस्तीफा

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एशेज सीरीज में टीम के घटिया प्रदर्शन को लेकर बोर्ड मीटिंग की, जिसके बाद इंग्लैंड मेंस क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से पूर्व क्रिकेटर एश्ले जाइल्स को इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जाइल्स का कार्यभार एंड्रयू स्ट्रॉस संभालेंगे और आने वाले समय में इस पोस्ट के लिए फुल-टाइम रिप्लेसमेंट को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस बार एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जहां इंग्लैंड को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम की इस प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में थू-थू हुई थी। हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड के रोल पर भी काफी सवाल खड़े हुए हैं। अभी फिलहाल उनके रोल को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ईसीबी सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा, ‘पिछले तीन साल में हम एश्ले जाइल्स के कमिटमेंट और इंग्लैंड मेंस क्रिकेट में उनके योगदार के लिए बहुत आभारी हैं।’ एशेज से पहले भी इंग्लैंड टेस्ट टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button