ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
लाइफ स्टाइल

शाही स्वाद का मजा के लिए तैयार करें वेज गलोटी कबाब

कबाब हमेशा मीट से बनते हैं जो नॉनवेजिटेरियन लोगों की पहली पसंद होते हैं। लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए भी कबाब की कई सारी स्वादिष्ट रेसिपी है। जिसमे मांस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। गलोटी कबाब वैसे तो मांस से ही तैयार किया जाता है। लेकिन हम लेकर आए हैं वेज गलोटी कबाब की शाही रेसिपी। जो मेहमानों के साथ आप किसी भी खास मौके पर बनाकर ट्राई कर सकती हैं।

 

गलोटी कबाब को बनाने के लिए मांस की जगह पर राजमा का इस्तेमाल किया गया है। जिससे कि इसका वैसा ही सॉफ्ट टेक्सचर और स्वाद हो जैसा मांस के साथ होता है। गलोटी कबाब बनाने के लिए आधा कप राजमा लेकर रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे उबालकर किनारे रख लें।

सामग्री:  लहसुन-अदरक का पेस्ट, दस काजू का पेस्ट, हरी मिर्च, लौंग, हरी इलायची, ब्लैक पेपरकॉर्न, खड़ी धनिया

 

वेज गलोटी कबाब बनाने की रेसिपी  : सबसे पहले किसी बाउल में उबले हुए राजमे के साथ लहसुन-अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, काजू का पेस्ट, नमक स्वादानुसार लें।

राजमा को हाथों की मदद से मैश कर लें। खड़े मसाले जैसे लौंग, इलायची, ब्लैक पेपर कॉर्न और धनिया को मिक्सर में डालकर पीस लें। ये मसाले अगर दरदरे ही रहें तो बेहतर है। अब इन दरदरे खड़े मसालों को मैश किए हुए राजमा में मिला दें। 
 

मैश किए हुए राजमा में काजू के पेस्ट और दरदरे पिसे खड़े मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फिर इन राजमा के साथ मिलाएं सारे मसालों को किनारे रख लें। हाथ में हल्का सा तेल लगाएं और इन मिश्रण का टिक्की का आकारा देकर कबाब बना लें।
कबाब की बजाय लंबा या अंडाकार आकार भी दे सकती हैं। गैस पर पैन रखें। तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे हाथों में ही कबाब बनाकर सीधे तेल में डालते जाएं।
मध्यम और तेज आंच पर सुनहरा तलकर निकाल लें। तैयार है आपके गलोटी शाही स्वाद वाले कबाब। इन्हें आप चाहे तो किसी खास मौके पर तैयार करें या फिर ऐसे ही किसी शा्म को चाय के साथ इवनिंग स्नैक्स के रूप में तैयार कर सकती हैं। ये प्रोटीन के स्त्रोत राजमा से बनी टेस्टी और फायदेमंद डिश है। जिसे बच्चे भी खाना पसंद करेंगे। 
 

Related Articles

Back to top button