ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
खेल

भारत की जीत के बाद केएल राहुल ने किया अपनी रणनीति का खुलासा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को हाल ही में संपन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में उन्हें भारतीय प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च को खेले गए पहले वनडे मैच में राहुल ने दमदार अर्धशतक जड़कर सभी आलोचकों को करार जवाब दे दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में केएल राहुल टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने और 39.5 ओवर में उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान राहुल ने क्या कहा आइए जानते हैं।

दरअसल, 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्दी अपने 3 बड़े विकेट खो दिए थे, इसके बाद कप्तान हार्दिक भी ज्यादा रन नहीं बना पाए और 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने टीम की पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। यह राहुल के वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रहा।

इस मैच में राहुल ने 91 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस मैच विनिंग पारी खेलने के बाद राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपने और जडेजा की खास रणनीति को लेकर बयान दिया। राहुल ने कहा,

”हमारे विकेट जल्दी गिरे थे, स्टार्क को गेंद से स्विंग मिल रहा था। हालांकि, शुरुआती बाउंड्री ने मुझे जल्दी सेट में होने में काफी मदद की। जडेजा के साथ कमाल की साझेदारी रही। हम मैदान पर खेलते वक्त कुछ अलग चर्चा नहीं कर रहे थे, हमने बस यही मकसद था कि जो भी खराब गेंद आएगी उस पर रन बटोरेंगे। उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली उस स्थान पर वह अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से समझते हैं।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई में खेला गया पहला वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने मिल कर 108 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी का नजारा पेश किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रनों पर सिमट गई और टीम ने भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत ने 39.1 ओवर में ही मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया।

Related Articles

Back to top button