ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
खेल

दूसरा कोरोना टेस्ट रहा नेगेटिव तो इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ सकते हैं जोफ्रा आर्चर

लंदन। इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गुरुवार 25 जून को टीम के ट्रेनिंग कैंप में जुड़ सकते हैं, जो कि बंद दरवाजों के पीछे जारी है। हालांकि, इसके लिए उनका दूसरे कोरोना टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आना चाहिए। इंग्लैंड की टीम का कैंप वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जारी है। इसी कैंप में आर्चर को शामिल किया जाना है, लेकिन सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके दो कोरोना टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आना चाहिए

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने एक बयान में कहा है, “जोफ्रा आर्चर और उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जोफ्रा आर्चर का दूसरा टेस्ट कल (बुधवार 23 जून) को होगा और अगर इस टेस्ट का परिणाम नेगेटिव आता है तो वे गुरुवार से इंग्लैंड के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो सकते हैं।”

बाकी टीम के खिलाड़ी और इंग्लैंड प्रबंधन टीम साउथेम्प्टन में मंगलवार दोपहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अपनी तैयारी शुरू करने के लिए उतरेगी। मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर 8 जुलाई से होना है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्रेनिंग कैंप में सिर्फ 30 खिलाड़ियों को रखा है, जबकि टेस्ट सीरीज के लिए इसमें से 20 खिलाड़ियों को चुना जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन जुलाई में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट के शुरू होने की तैयारी है। इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के साथ टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी। वेस्टइंडीज टीम दौरे के सात सप्ताह के दौरान “जैव-सुरक्षित” वातावरण में रह रही है। इस बीच कैरेबियाई टीम यहां ट्रेनिंग और प्रैक्टिस कर रही है। सभी खिलाड़ी और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चिकित्सा और संचालन की योजना भी बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button