खेल
सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 0.13 फीसद या 63 रुपये की बढ़त के साथ 48,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव भी बुधवार सुबह एमसीएक्स पर 0.13 फीसद या 64 रुपये की बढ़त के साथ 48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर पर भी सोने की वायदा और हाजिर कीमतों में बुधवार सुबह बढ़त देखने को मिली है।






