ब्रेकिंग
Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को...
मनोरंजन

अभिनव कश्यप को सलमान खान की फैमिली का जवाब, अरबाज खान लेंगे लीगल एक्शन और सलीम खान ने कही ये बात

नई दिल्ली। दबंग निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप ने फेसबुक पर एक स्टेटमेंट लिखकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को चौंका दिया है। अभिनव सिंह ने अपने स्टेटमेंट में सलमान खान पर कई आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उनके साथ काम कर चुके एक्टर और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अरबाज खान ने अभिनव के बयान के बाद उनपर लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज खान अब अभिनव के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे और उनका कहना है कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिल्कुल उल्टा बोल रहे हैं। अरबाज के अलावा सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि इस पर अपना ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया, ‘जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना। आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं। उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान।’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘उन्हें हमारे दादाओं और परदादाओं के नाम भी डालने दीजिए। उन्हें जो करना है करने दीजिए, उन्होंने जो कहा उस पर रिऐक्ट करके मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता।’ अरबाज खान और सलीम खान के अलावा अभी तक सलमान खान का इस पर कोई बयान नहीं आया है।

क्या कहा था अभिनव कश्यप ने?

अभिनव कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने दो बातों का दावा किया है। पहला कि सिनेमा इंडस्ट्री में रॉ टैलेंट को कैसे बर्बाद किया जाता है। वहीं, दूसरा- उनके साथ सलमान ख़ान ने क्या किया? सलमान और उनके परिवार के बारे में अभिनव लिखते हैं- ‘अरबाज ख़ान और दबंग के 10 साल बाद की मेरी कहानी है। 10 साल पहले में दबंग 2 से इसलिए अलग हो गया क्योंकि कि अरबाज ख़ान, सोहेल खान परिवार के साथ मिलकर मेरे कैरियर पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे थे । अरबाज ख़ान ने श्री अष्टविनायक फिल्मों के साथ मेरी दूसरी परियोजना को तोड़ दिया था।’

Related Articles

Back to top button