ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
टेक्नोलॉजी

सुशांत सिंह के निधन के बाद एक्स गर्लफ्रेंड संग घर पहुंचे दोस्त ने किया इमोशनल पोस्ट, ‘तुमने मुझे धोखा दिया’

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद सभी गहरे सदमे में हैं। उनके अचानक लिए​ गए इस फैसले ने उनके फैंस, दोस्त और परिवारवालों को अंदर तक हिला कर रख दिया। हमेशा ही सुशांत के इस मुस्कुराने वाले चहरे के पीछे इतना दर्द छुपा होगा ये कोई नहीं जानता था। सुशांत के जाने को बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

वहीं सुशांत के निधन के बाद उनके खास दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह उनके घर पहुंचे थे। संदीप के साथ सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उनके घर पहुंची थीं। सुशांत के निधन के बाद संदीप ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

संदीप ने सुशांत के घर जाने का अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही सुशांत के साथ बिताए सुनहरे पलों की तस्वीरों भी शेयर की हैं। संदीप ने इंस्टा पर लिखा- ‘भाई जब तुम्हारे घर में एंट्री की तो वहां तुम मुझे गले लगाने के लिए नहीं थे। वहां कोई मस्ती और हंसी नहीं थी। आपके साथ 10 साल का भाईचारा रहा और आपके इस कदम ने मुझे हिलाकर रख दिया है। मैं टूट गया हूं और निशब्द हूं।’

संदीप ने आगे लिखा, ‘हमारी सभी यादें, वे प्यार भरे पल, जो हमने एक परिवार के तौर पर साथ बिताए थे। अब उन पलों को हमेशा खोजा करूंगा। आपने मुझसे वादा किया था कि मेरे डायरेक्टोरियल डेब्यू में काम करने वाले आप पहले एक्टर होंगे। आपने कहा था कि हम दोनों बिहारी हैं, इसलिए हमें साथ में इंडस्ट्री पर राज करना है। आपने सारे वादे तोड़ दिए हैं। आपने मुझे धोखा दिया है। आपने मुझे अकेला छोड़ दिया है।’

34 वर्षीय सुशांत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button