ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

एक ने छुआ पैर तो एक ने गले लगाया, अनंत-राधिका वेडिंग में अमिताभ-रजनीकांत का दिखा खास याराना

12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए. कपल को आर्शीवाद देने के लिए बॉलीवुड से साउथ और इंटरनेशनल गेस्ट तक पहुंचे. शादी से कई खास पल निकलकर सामने आ रहे हैं, कुछ मस्ती भरे तो कुछ लोगों के आपस में मिलने-जुलने के. सभी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच बिग बी और थलाइवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैन्स जमकर लाइक-कमेंट्स कर रहे हैं.

दरअसल अमिताभ और रजनीकांत का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि रजनीकांत किस तरह आदर के साथ अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छू रहे हैं, तो वहीं अमिताभ बच्चन उन्हें प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं. दोनों मेगास्टार्स का ये याराना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कोई उन्हें लीजेंड बता रहा है, तो कोई उन्हें दो शंहशाह बता रहा है.

लोगों का दिल जीत लिया

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “बॉलीवुड और टॉलीवुड से दो शंहशाह” एक और ने लिखा, “पुराने हीरो जैसा कोई नहीं”. दूसरे यूजर ने लिखा, “इन्हें देखकर सीखना चाहिए कि रिस्पेक्ट कैसे की जाती है.” अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल है, तो वहीं रजनीकांत की 73 साल है. लेकिन रजनीकांत के इस बिहेवियर ने लोगों का दिल एक बार फिर जीत लिया है.

खास पल

ऐसे ही कई खास पल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जैसे एक वीडियो में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण को गले लगाती नजर आईं. इसके अलावा एक वीडियो जो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें शाहरुख खान सचिन तेंदुलकर और बाकी लोगों से हाथ मिलाते और जया-अमिताभ बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. वहीं रणवीर सिंह डीजे पर खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button