ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

 24 घंटे में एमपी में 6 लोगों की मौत, भोपाल में पाए गए 100 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित

भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही मौतों का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई। मृतकों में इंदौर से 3, भोपाल-2 और एक खरगोन से है। वहीं बात करे पिछले 15 दिन की तो एमपी में 79 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 359 कोरोना मरीज मिले हैं। मंगलवार को 9 हजार 696 मरीज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 53 हजार 951 पहुंच गई है। भोपाल में पिछले 24 घंटे में 1112 कोविड पॉजिटिव केस मिले है। मरीजों में 100 से ज्यादा बच्चे हैं। इंदौर में 1438, जबलपुर में 390, ग्वालियर में 164 कोरोना संक्रमित मिले। इंदौर में बीते 24 घंटे में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 
पिछले 24 घंटो में 1438 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 10762 मरीज के सैम्पलों की जांच में 1438 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज की संख्या 10,653 पहुची है। वहीं जबलपुर जिले में 24 घंटे में 390 केस मिले है। शहर में 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस है। खंडवा में 33 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 451 है। छिंदवाड़ा में आज 68 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण मिले हैं।

Related Articles

Back to top button