ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
व्यापार

शेयर बाजार में 27 जनवरी को लागू होने जा रहा ये अहम बदलाव

भारतीय शेयर बाजार में 27 जनवरी से T+1 सेटलमेंट लागू होने जा रहा है, जिसका असर देश के हर छोटे और बड़े निवेशक पर पड़ेगा। इससे शेयर बाजार में होने वाला लेनदेन पहले के मुकाबले काफी तेज हो जाएगा और किसी निवेशक को शेयर बेचने पर पैसा जल्दी क्रेडिट हो जाएगा।
मौजूदा समय में शेयर बाजार में T+2 सेटलमेंट लागू है, जिसके कारण निवेशक की ओर से बाजार में खरीदने पर शेयर 48 घंटे के भीतर क्रेडिट होते हैं। वहीं, ऐसा ही शेयर बिक्री के समय होता है। निवेशक द्वारा शेयर बेचने के 48 घंटों के भीतर रकम क्रेडिट कर दी जाती है।

T+1 से क्या होगा बदलाव : T+1 सिस्टम लागू होने का बाद शेयर बाजार में ट्रेडिंग साइकल पहले के मुकाबले छोटा हो जाएगा। निवेशक की ओर से खरीदारी करने पर 24 घंटों के भीतर शेयर उनके खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, अगर कोई शेयर बेचता है, तो 24 घंटे में पैसा उसके खाते में आ जाएगा। यह सभी लार्ज कैप और ब्लू कैप शेयरों पर लागू हो जाएगा।

T+1 का क्या होगा असर : बाजार के जानकारों का कहना है कि T+1 सिस्टम लागू होने के बाद लोगों को पैसा पहले के मुकाबले जल्दी मिल जाएगा। इससे बाजार में लिक्विडिटी भी बढ़ सकती है और मार्जिन की जरूरत भी कम होगी।

फरवरी 2022 को पहली बार हुआ था लागू

नियामकों की ओर से शेयर बाजार में मार्केट वैल्यू के हिसाब से 100 सबसे छोटे शेयर में 25 फरवरी, 2022 को पहली बार T+1 सिस्टम लागू किया था। इसके बाद मार्च 2022 से मासिक आधार पर क्रमबद्ध तरीके शेयरों के सेटलमेंट के T+2 से T+1 में बदला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button