ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
मध्यप्रदेश

श‍िवराज का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दिल्ली में मां-बेटे की और मध्‍य प्रदेश में पिता-पुत्र की कांग्रेस बन गई

भोपाल ।  मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के बदलाव पर कहा कि ये कार्यकारिणी थोड़ी नहीं, सर्कस है। कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं, जितने थे सब पदाधिकारी बना दो और आपने देखा होगा इसके बाद भी कहा है कि अंतिम नहीं है, अभी और है। उन्‍होंने कहा कि यह अब ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दो। 150 क्या अभी वो 550 भी कर देंगे। जो पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है उसमें तो पिता के साथ पुत्र भी शामिल है। कहीं मां-बेटा की पार्टी और कहीं पिता पुत्र की पार्टी। यह कांग्रेस की नियति हो गई है।

जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी

कार्यकर्ता कौन है.. केवल तुष्टीकरण चल रहा है। कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। मैंने कल भी कहा था पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं और अब जो चाहो वह लिख दो, लेना देना तो है नहीं। लेकिन जनता भुलावे में नहीं आने वाली, कमलनाथ यह सोचते होंगे झूठे वादे करके फिर सत्ता में आ जाएं तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी।

मुख्‍यमंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिहं चौहान बोले तुम संघ का क्या बिगाड़ लोगे कांतिलाल जी कई लोग चले गए। कब से यह कह रहे हैं लोग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्तों का संगठन है। आरएसएस व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी देश के लिए जीने और मरने वाले रातो रात स्वयंसेवक तैयार हो गए, लेकिन मुझे कांग्रेसियों की कुंठा समझ में नहीं आती है। ऐसे लोगों को जनता भी निपट देगी। जिनको वह देख लेने की धमकी दे रहे हैं ।आखिर वह भी इंसान उनका भी सम्मान है उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button