ब्रेकिंग
Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि... Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ...
विदेश

भारत में एंट्री न मिली तो पाक पहुंची विवादास्पद ब्रिटिश सांसद, करेंगी PoK का दौरा

इस्लामाबाद/लंदनः विवादास्पद ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम को भारत में एंट्री न दिए जाने के बाद वापस भेज दिया गया । डेबी अब पाकिस्तान पहुंच गई हैं। यहां वह पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मिलेंगी। डेबी ने एक इंटरव्यू मं स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर  (PoK) का दौरा करना चाहती हैं ताकि वहां के मानावाधिकार स्थिति को देख सकें।

डेबी ब्रिटिश संसद की सर्व दलीय संसदीय दल की चेयरमैन हैं। डेबी का पाक में विदेश मंत्री और ब्रिटिश संसद के सहयोगियों के साथ प्रैस कांफ्रैस करने का कार्यक्रम है। यह प्रैस कांफ्रैस पाक के विदेश मंत्रालय में होगी। डेबी ने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनका भारत वीजा रद्द किया गया। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या भारत सरकार ने उनको वीजा रद्द करने के बारे में जानकारी दी थी तो उन्होंने कहा- नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। डेबी ने कहा कि कश्मीर विरोधी बयान पर भारत ने मुझे अपने देश में एंट्री नहीं दी ।

उधर, भारत सरकार का कहना है कि डेबी अब्राहम का ई-बिजनेस वीजा इसलिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि वह भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थीं और 14 फरवरी को उन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। सरकार के सूत्रों ने कहा कि वीजा या इलेक्ट्रॉनिक यात्रा पत्र प्रदान करना, उसे खारिज या निरस्त करना किसी देश का संप्रभु अधिकार है। अब्राहम को पिछले साल 7 अक्टूबर को ई-बिजनेस वीजा जारी किया गया था, जो कारोबारी बैठकों में भाग लेने के लिए पांच अक्टूबर, 2020 तक वैध था। एक सूत्र ने कहा अब्राहम के पास सोमवार को यहां आईजीआई हवाईअड्डे पर पहुंचने के वक्त वैध वीजा नहीं था और उन्हें लौटने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button