ब्रेकिंग
Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु...
विदेश

नए वैरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ से दहशत में दुनिया, कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर लगाई रोक

वाशिंगटन। घातक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया में दहशत फैल गई है। दुनिया के कई देशों ने अफ्रीकी देशों के लिए अपनी सीमाएं बंद करने की शुरुआत कर दी है। यूरोपीयन यूनियन के देशों ने सात अफ्रीकी देशों से यात्रा को निरस्त करने का आग्रह किया है। इस क्रम में कनाडा और अमेरिका ने भी सात दक्षिण अफ्रीकी देशों पर यात्रा के लिए रोक लगा दी है।

ब्रिटेन, इटली और इजरायल समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका, लेसेटो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजांबिक, नाबिया और इस्वातिनी के लिए उड़ानें बंद कर दी हैं। नीदरलैंड समेत और कई देश इसी तरह के उपाय करने पर विचार कर रहे हैं। जर्मनी भी इन देशों के लिए उड़ानों पर पाबंदी लगा सकता है

सख्त हुआ जापान, कहा- दस दिनों के लिए किया जाएगा क्वारंटाइन

जापान ने कहा है कि शुक्रवार के बाद से इन देशों से आने वाले लोगों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों में 10 दिन अनिवार्य रूप से रहना होगा। इस दौरान उनकी तीन बार कोरोना जांच भी की जाएगी। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों में बोस्तवाना और हांगकांग में यह वैरिएंट पाया गया है।

वैक्सीन ले चुका शख्स भी संक्रमित 

इजरायल में भी मलावी से आए एक व्यक्ति को इससे संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति को कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज भी लगाई जा चुकी थी। गंभीर होते हालात को देखते हुए और भी कई देशों में इस वैरिएंट को आने से रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।

डेल्टा वैरिएंट से अधिक खतरनाक है नया वैरिएंट ओमीक्रोन

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी WHO ने नए वैरिएंट को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है। इस घातक वैरिएंट को रोकने के लिए कई देशों ने सख्त कदम हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस नए वैरिएंट को अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट की श्रेणी में रखा है। साथ ही इसे ‘ओमीक्रॉन’ नाम भी दिया है।

Related Articles

Back to top button