ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
मनोरंजन

एंथोनी मैकी के साथ एक्शन मूवी ‘एंडिग थिंग्स’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में अभिनय कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक अन्य हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। केविन सुलिवन की एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ में एंथोनी मैकी के साथ प्रियंका चोपड़ा को साइन कर लिया गया है। हॉलीवुड अभिनेता एंथोनी मैकी को ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’, ‘एंट-मैन’, ‘कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर’, ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ सहित मारवल्स की कई फिल्मों में सैम विल्सन या फाल्कन की भूमिका में देखा जा चुका है। अब वह प्रियंका के साथ फिल्म ‘एंडिग थिंग्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म कथित तौर पर 1994 की एक्शन-कॉमेडी ‘ट्रू लाइज़’ पर आधारित है, जिसे जेम्स कैमरन द्वारा निर्देशित किया गया था।

‘एंडिंग थिंग्स’ की स्टोरी लाइन भी बताई गई है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला के बारे में है, जो अपनी नौकरी और व्यक्तिगत संबंधों के साथ संघर्ष करती है। “एक महिला जो हत्यारे के व्यवसाय से बाहर निकलना चाहती है, वह अपने ‘बिज़नेस’ पार्टनर से कहती है कि वह उनके व्यक्तिगत संबंधों को भी समाप्त कर रही है। लेकिन महिला को बाद में एहसास होता है कि वह अपने बंधन को खत्म नहीं करना चाहती है। प्रियंका ने हाल ही में रूसो ब्रदर्स की अमेज़न थ्रिलर सीरीज़, सिटाडेल की शूटिंग पूरी की है। उनकी लाइन-अप में जिम स्ट्रॉस द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी, टेक्स्ट फॉर यू भी है। 

Related Articles

Back to top button