Breaking
दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म

शिवराज ने कहा- कुण्डलपुर-बांदकपुर दोनों क्षेत्रों में 4 किमी के दायरे में मांस-मदिरा बेचने पर लगेगा प्रतिबंध

दमोह   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर मांस और मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कुण्डलपुर के चार किलोमीटर के दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। दमोह के कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव चल रहा है।

इस धार्मिक आयोजन में सीएम शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी मौजूद थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कुण्डलपुर पहुंचे और बड़े बाबा के दर्शन किए। वहां से लौटने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

सीएम बोले- कुण्डलपुर अद्भुत तीर्थ क्षेत्र

इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र एक अद्भुत तीर्थ क्षेत्र है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से वे फैसला करते हैं कि कुण्डलपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बांदकपुर को भी पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कही तीन प्रमुख बातें

सीएम ने कहा कि गौरक्षा का काम बहुत व्यापक है और इसे समाज को भी हाथ में लेना पड़ेगा, तभी यह सब संभव हो पाएगा।
पूरे देश और मध्यप्रदेश के लोगों से अपील है कि बेटा और बेटी को बराबर समझें। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। 2012-13 में 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थी। अब एक हजार पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। यह आंकड़ा बराबर हो जाए।
सीएम बोले- मैं रोज एक पौधा लगाता हूं और सभी से अपील है कि वह भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूर करें। मंदिर ट्रस्ट से भी कहा कि बड़े बाबा की पहाड़ी को हरा-भरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाना चाहिए।
आचार्यश्री के बताए मार्ग पर चलेंगे हम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने हथकरघा को बढ़ावा दिया है। वह इसे स्वरोजगार से जोड़ेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बहुत काम किए जाएंगे। उन्होंने आचार्यश्री से कहा कि हम आपके बताए मार्ग पर चलेंगे और इन सभी कामों को पूरा करेंगे।

मंगलवार को आएंगे सिंधिया

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 फरवरी को सुबह 10.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे कुण्डलपुर आएंगे। वे यहां चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे कुण्डलपुर से शिवपुरी के मुहारीकला के लिए रवाना होगे।

दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |     गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक     |     पुलिस ने केजरीवाल को बीजेपी ऑफिस जाने से रोका, वापस लौटे AAP कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन खत्म     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें