ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

राजधानी में 12 स्थानों पर होगी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

भोपाल । वसंतोत्सव पर्व पर राजधानी में  12 स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना होगी। राजधानी में मां सरस्वती की पूजा का वसंतोत्सव पर्व पांच फरवरी को मनाया जाएगा। भेल के सरस्वती मंदिर में मां सरस्वती की विशेष-पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे बिहार सांस्कृतिक ओर से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है। परिषद के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल तरह इस बार भी मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भोजपुरी समाज के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की पूजा – अर्चना करेंगे। गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र निगम ने बताया कि पूर्व राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के मार्गदर्शन में गठित झांकी समितियों द्वारा 12 स्थानों भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, नेहरू नगर चौराहा, कोटरा सुल्तानाबाद, आंबेडकर नगर, शिवाजी नगर, प्रोफेसर कालोनी, भीमनगर, सूरजनगर, पंचशील नगर, चूनाभट्टी व बाणगंगा चौराहा पर झांकी सजाकर प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। झांकी स्थलों पर प्रतिदिन शाम को महाआरती होगी। खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। वसंत पचंमी उत्सव की तैयारियां मंदिर प्रांगण में कर दी गई हैं। साफ-सफाई से लेकर मंदिर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी है। इसके अलावा विभिन्न आयोजनों के बीच मनाया जाएगा। मंदिरों, घरों व विद्यालयों में पूजा-अर्चना के अलावा जनेऊ व दीक्षा आदि संस्कार भी कराए जाएंगे। वसंतोत्सव पर रविवार को कई स्थानों पर पूजा-अर्चना के अलावा जनेऊ व दीक्षा आदि संस्कार भी कराए जाएंगे। शहर में झांकियां सजाकर मां सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 
 

Related Articles

Back to top button