ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

विराट की तरह रन बनाना चाहते हैं यश 

भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तरह हर प्रारुप में शीर्ष बल्लेबाज बनना चाहते हैं। यश ने कहा कि विराट भाई मेरे आदर्श हैं। मैं उन्हीं की तरह हर फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं। यश ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने रणजी पदार्पण में भी शतक लगाया है। टेस्ट प्रारुप पर इस क्रिकेटर ने कहा, ‘सिर्फ गेंद का रंग ही बदला है, खेल तो वही है। यह मेरे लिए सामान्य है। मैं बस मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी करना चाहता था और मैंने यही किया भी। मैं कोई दबाव महसूस नहीं करता। मैं वहां शांत दिमाग के साथ बल्लेबाजी के लिए गया था। सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे अपनी खेल शैली पर भरोसा था।’ उन्होंने अपने सपने के बारे में कहा, ‘मैं विराट कोहली की तरह हर प्रारुप में खिलाड़ी बनना चाहता हूं। वह खेल के दिग्गज हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में शानदार खेल दिखाया है। मैं भी उन्हीं की तह ही तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। वह मेरी प्रेरणा हैं।’
यश ने कहा कि अपने पहले मैच में वह घबराये नहीं क्योंकि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में दबाव का सामना किया था।  उस टूर्नामेंट से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था। उन्होंने अपने कोच और सीनियर खिलाड़ियों से मिले समर्थन को लेकर कहा, ‘मैंने अपने कोच राजेश सर, अनुज रावत और राजकुमार सर जैसे सीनियर्स से रणजी डेब्यू से पहले बात की और उन्होंने कहा कि यह सब मानसिकता के बारे में है।’ राजेश सर ने कहा – ‘शांत रहो, जाओ और जिस तरह से बल्लेबाजी करते हो वैसे ही बल्लेबाजी करो। उन्होंने कहा, ‘आप विश्व कप विजेता कप्तान हैं और आप पहले ही सबसे बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं, इसलिए यह आपके लिए एक आसान होगा। उन्होंने मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचने के लिए कहा।’
आर्चर का सामना करना चाहते हैं यश
यश का कहना है कि वह आईपीएल में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करना चाहते हैं। साथ ही वह बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ साझेदारी बनाना चाहेंगे। यश को हाल ही में संपंन हुई आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदी था। यश के अनुसार वह दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से मिलने और उनके मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, आर्चर एक ऐसा गेंदबाज है जिसका मैं सामना करना चाहता हूं। वह वास्तव में अपनी गेंदबाजी में शानदार है।
वहीं रणजी ट्रॉफी में पदार्पण के बारे में बात करते हुए ढुल ने कहा कि जब उन्होंने टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए कहा तो उन्होंने अपने को हालातों के अनुसार ढ़ाला। इसी कारण उन्हें सफलता मिली।
साथ ही कहा कि मुझे खुद पर पूरा भरोसा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। इस खिलाड़ी ने यह यह भी कहा कि जब अंडर-19 विश्व कप के दौरान कोविड-19 के कारण टीम परेशान थी तब सलाहकार रहे पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण सर ने टीम को प्रेरित किया। वह वीडियो कॉल के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते थे। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी खिताबी मुकाबले से पहले टीम से बात कर उसका हौंसला बढ़ाया था जिसका भी हमें लाभ मिला था।

Related Articles

Back to top button