ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

बेटे अगस्त्य की टॉय कार दौड़ाते हुए तस्वीर शेयर की हार्दिक पंड्या ने 

मुंबई । भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का कारों के प्रति प्यार किसी से नहीं छिपा है। वह अपने पूर्व साथी एमएस धोनी की तरह लग्जरी कारों के शौकीन माने जाते हैं। उन्हें कारों के प्रति कुछ ऐसा ही प्यार अपने बेटे में भी देखने को मिला है। उन्होंने बेटे अगस्त्य की टॉय कार दौड़ाते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, कारों के लिए खास प्यार जारी है…। तस्वीर में वह खुद भी दिखाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वह फिलहाल फिटनेस वजहों इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। अक्सर वह बेटे अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप में  हार्दिक को इस विश्वास के साथ टीम में चुना गया था कि वह बॉलिंग करें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वह न केवल बॉल, बल्कि बल्ले से भी कमाल करने में असफल रहे थे। इसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम के ऐलान के वक्त जब इस बारे में चीफ सिलेक्टर से पूछा गया,तब उन्होंने कहा कि हार्दिक को डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद ही उन्हें इंटरनेशल टीम में लिया जाएगा। हार्दिक इस आईपीएल सीरीज नई टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते दिखाई देने वाले है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था, जबकि गुजरात ने इस ऑलराउंडर को 15 करोड़ में टीम से जोड़ा था। वह टीम के कप्तानी करते दिख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button