ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

उद्यानिकी कृषकों के सुझाव पर बनेगी विभाग की कार्य-योजना

भोपाल : उद्यानिकी विभाग की वर्ष 2022-23 की कार्य-योजना उद्यानिकी कृषकों के सुझाव पर बनाई जाएगी। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंत्रालय में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में कही। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, उद्यानिकी आयुक्त श्री ई. रमेश कुमार और एम.डी.एम.पी. एग्रो श्री राजीव कुमार जैन उपस्थित थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि वे स्वयं उद्यानिकी कृषकों से संभागवार बैठक कर सुझाव लेंगे। संभागीय बैठकों में प्रत्येक जिले से 20 से 40 कृषकों को आमंत्रित किया जाएगा। कृषकों से चर्चा कर उद्यानिकी विभाग में प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर सुझाव लिए जाएंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी वर्ष की विभागीय कार्य-योजना बनाई जाएगी।

प्रत्येक जिले में होगा माली प्रशिक्षण केन्द्र

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि जिला स्तर पर माली प्रशिक्षण केन्द्र बनाये जायेंगे। प्रत्येक जिले में एक नर्सरी को माली प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग के अनुसार इच्छुक युवाओं और व्यक्तियों को माली कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 3 माह की अवधि का होगा।

नर्सरियों को अतिक्रमण मुक्त रखें

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि कुछ जिलों की नर्सरी क्षेत्र में अतिक्रमण होने की जानकारी उनके ध्यान में आई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग की नर्सरियों को अतिक्रमण मुक्त रखें। जिन नर्सरी क्षेत्र पर अतिक्रमण है, उसे एक सप्ताह में हटवाना सुनिश्चित करें। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने प्रदेश के संतरा, प्याज, लहसुन आदि अन्य उद्यानिकी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Back to top button