ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
व्यापार

रामदेव बाबा ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

पंजाब नेशनल बैंक और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की पार्टनरशिप में को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी। वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी। 

बाबा रामदेव को फायदा- अगर उपभोक्ताओं की खरीदने की क्षमता बढ़ती है तो इसका फायदा पतंजलि को होगा और बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट है वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर यह लिमिट 10 लाख रुपये तक भी है। खरीद क्षमता बढ़ाने के साथ यह बाबा रामदेव को एक नए सेक्टर में प्रवेश करने का मौका है। इसके अलावा कंपनी को फिनटेक सेक्टर में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। 

पंजाब नेशनल बैंक को क्या फायदा- पीएनबी को पतंजलि के विशाल निष्ठावान उपभोक्ता मिलेंगे, यह पीएनबी के मध्यम वर्ग को टारगेट करने की योजना से काफी हद तक मेल खाता है। क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के मामले में दूसरे बैंको के मुकाबले पीएनबी काफी पीछे है, इस कदम से पीएनबी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना सकता है। देश में क्रेडिट कार्ड अभी भी काफी काम लोगों के पास है और यह एक बेहद लाभदायक बिज़नेस है।

ग्राहकों को इससे क्‍या क्‍या फायदे होगें  


1. सेलेक्ट कार्डहोल्डर्स को एक्टिवेशन पर 300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का वेलकम बोनस
2. प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट
3. सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट
4. पतंजलि स्टोर्स और लॉयल्टी पॉइंट्स पर 2% कैशबैक
5. पीएनबी जिनी ऐप से क्रेडिट कार्ड से भुगतान मैनेज कर सकेंगे
6. एयरपोर्ट लाउंज, जिम, गोल्फ, स्वास्थ्य जांच जैसी एकाधिक सदस्यता
7. पतंजलि के सदस्यता कार्ड के लिए ऑनलाइन रिचार्ज पर 5-7% कैशबैक
8. 2 लाख से 10 लाख रुपए तक का बीमा कवरेज 

Related Articles

Back to top button