ब्रेकिंग
सितंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में गिरावट का दावा: जानिए सोशल मीडिया की खबरों की असली सच्चाई Samsung Galaxy Buds On Price: सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन ईयरफोन, Gemini Live और Head Gestur... Jivitputrika Vrat 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, बन रहा वरीयान योग; देखें संपूर्ण... Chhavani Road Widening Indore: 60 फीट चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए गए, अब सड़क निर्माण ... लद्दाख के अनछुए ठिकाने: सदियों पुराने मठ, शांत वादियां और आत्मिक सुकून का संगम Gurdaspur Accident: बब्बेहाली रोड पर चलती कार पर गिरी पेड़ की भारी टहनी, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; गाड... Faridkot Central Jail Search: फरीदकोट जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, बैरकों से 20 मोबाइल और 30 नशीली गोलि... SDRF Search Operation Chhattisgarh: उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर में हादसा, दूसरे बच्चे साहिल बर्मन... Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट सोना ₹700 महंगा; जानें आज के ताजा भाव Purandar Mishra Padyatra News: पिछले 28 सालों से निकाली जा रही है नशा मुक्ति यात्रा, हजारों लोगों ने...
व्यापार

पेट्रोल और डीजल की कीमतें ‎स्थिर 

नई दिल्ली । वै‎श्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर के नीचे आने के बावजूद घरेलू स्तर पर  गुरुवार को लगातार 91 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपए घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपए सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। सिंगापुर में लंदन ब्रेंड क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 89.21 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली में  पेट्रोल 95.41 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 86.67 रुपए प्र‎ति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल  89.79 रुपए प्र‎ति लीटर,  मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 94.14 रुपए प्र‎ति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्र‎ति लीटर, डीजल 91.43 रुपए प्र‎ति लीटर है।
 

Related Articles

Back to top button