ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

बीआरटीएस कॉरीडोर मे तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

भोपाल। राजधानी मे बीआरटीएस कॉरीडोर में तेज स्पीड से कार भगा रहे चालक द्वारा बीती अल सुबह एक अज्ञात युवक को रौंद दिये जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे मे युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घटना मिसरोद थाना इलाके मे स्थित होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने बीआरटीएस कॉरीडोर की है।  हालांकि आसपास के लोगो की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीती अल सुबह करीब साढे 6 बजे सूचना मिली कि वृंदावन गार्डन के पास बीआरटीएस लेन में एक व्यक्ति घायल पडा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 45 साल के आसपास का है, ओर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे की उसकी पहचान जुटाई जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कि हादसा सर्विस लेन के कट पाइंट से बीआरटीएस लेन में जाते समय हुआ है, ओर संभवत टक्कर मारने वाली कार मंडीदीप की तरफ  से भोपाल की तरफ  जा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए उसकी पहचान जुटाने की कोशिशो के साथ ही आरोपी फरार कार चालक की तलाश भी शुरु कर दी है।
 

Related Articles

Back to top button